Close Menu
  • CRICKET
    • TRENDING
    • OPINION
    • News
  • IPL
    • Royal Challengers Bangalore (RCB)
    • Chennai Super Kings (CSK)
    • Mumbai Indians (MI)
    • Kolkata Knight Riders (KKR)
Facebook X (Twitter) Instagram
The Cricket Lounge
  • CRICKET
    • TRENDING
    • OPINION
    • News
  • IPL
    • Royal Challengers Bangalore (RCB)
    • Chennai Super Kings (CSK)
    • Mumbai Indians (MI)
    • Kolkata Knight Riders (KKR)
The Cricket Lounge
HINDI THE CRICKET LOUNGE

आईपीएल 2023 से पहले आरसीबी फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एबी डीविलियर्स की हुई वापसी

crktlngBy crktlngNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

आईपीएल 2023 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, पूर्व आरसीबी और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एवं मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स की आरसीबी में वापसी हुई है। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स फ्रेंचाइजी ने इसी साल एबी डीविलियर्स को क्रिस गेल के साथ हॉल ऑफ फेम में भी रखा था। यह इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसने यह सम्मान शुरू किया है। उसी समय से यह खबरें आ रही थी कि एबीडी अगले साल आरसीबी के साथ जुड़ेंगे और अब इस खबर की पुष्टि भी हो चुकी है।

हालांकि पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज पहले की तरह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वह कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। लेकिन उनकी भूमिका के बारे में फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की माने तो उन्हें आरसीबी का मेंटर बनाया जा सकता है।

एबी डी विलियर्स के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से यह सफर शुरू किया था। लेकिन 2011 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथ जुड़े और 2020 तक किसी टीम का हिस्सा बने रहे। आरसीबी की ओर से सबसे अधिक मैच खेलने और रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में एबी डिविलियर्स का नाम सबसे ऊपर है। 

एबीडी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से कुल 157 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 145 पारियों में उन्होंने 41.10 की औसत से 4522 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने 133 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है। 

हालांकि, आरसीबी से पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम का हिस्सा भी हुआ करते थीम यदि उनके ओवरऑल आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 184 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 174 पारियों में उन्होंने 39.71 की औसत से 5162 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIND vs BAN Highlights: Nurul Hasan Accused Virat Kohli Of Fake Fielding During The Game
Next Article IND vs BAN: Harsha Bhogle Shared An Important Message For Bangladesh Fans Over ‘Fake Fielding’ Controversy
crktlng
  • Website

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2022: फील्डिंग में चीटिंग करते पकड़े गए विराट कोहली, इस गलती से हार सकते थे मैच

IND vs BAN: भारत को 5 रनों से मिली जीत, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म

आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँचे सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद रिजवान दूसरे पर खिसके

टी20 वर्ल्ड कप 2022: बांग्लादेश के खिलाफ जल्दी ऑउट होने पर बुरी तरह लताड़े गए दिनेश कार्तिक

IND vs BAN: विराट कोहली ने खेली 44 गेंदों पर 64 रनों की नाबाद पारी, एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

“Even I Was Surprised”: Rajat Patidar Reveals The Truth Behind RCB’s Historic Powerplay Demolition Of Delhi Capitals

David Hayter ยึดหลักมืออาชีพแม้สับสนกับพล็อตเรื่อง Metal Gear Solid ระหว่างพากย์เสียง Snake

วิเคราะห์รายงานล่าสุด Pokemon Winds and Waves ส่อแววต้องรอนานกว่าเดิมเพื่อความสมบูรณ์แบบ

Subway Invasion เตรียมบุก Indie Pass ประสบการณ์เอาตัวรอดสุดระทึกในสถานีรถไฟใต้ดินจาก QH Studios

Don't Miss

“Even I Was Surprised”: Rajat Patidar Reveals The Truth Behind RCB’s Historic Powerplay Demolition Of Delhi Capitals

By Lachlan Reed

DC vs RCB IPL 2026: RCB’s ruthless powerplay blitz leaves Rajat Patidar surprised, and DC…

David Hayter ยึดหลักมืออาชีพแม้สับสนกับพล็อตเรื่อง Metal Gear Solid ระหว่างพากย์เสียง Snake

วิเคราะห์รายงานล่าสุด Pokemon Winds and Waves ส่อแววต้องรอนานกว่าเดิมเพื่อความสมบูรณ์แบบ

Important Pages
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
  • About Us
  • Information About The Publication
Important Links
  • Rss Feed
  • Sitemap
  • Google News
Important Links
  • Rss Feed
  • Sitemap
  • Google News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.